Average

औसत (Average)

दो या दो से अधिक सजातीय राशियों के योगफल को उन राशियों की संख्या से भाग करने पर प्राप्त परिणाम ही उन राशियों का औसत कहलाता है|

सूत्र:

औसत = रशियों का योग/राशियों की संख्या

महत्वपूर्ण बिन्दु:

औसत को मध्यमान भी कहते है|

उदाहरण:

5,4 और 3 का औसत = 5+4+3/3

= 12/3

= 4

निम्न प्रश्नों को हल करने की विधियाँ-

(i) यदि मनोज प्रतिदिन रु 22.50 मजदूरी से, रु 35 व्यापार से तथा रु 45.50 ट्यूशन पढ़ाकर प्रपट करता है, तो उसकी औसत आय ज्ञात कीजिए|

हल:

औसत आय = प्रतिदिन की आय का योग / प्रतिदिन की आय के स्त्रोतों का योग

= 22.50+35+45.50/3

= 130/3 = रु 34.33

(ii) प्रथम नौ अभाज्य संख्याओं का औसत क्या होगा|

हल:

प्रथम नौ अभाज्य संख्याएँ- 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23

अभाज्य संख्याओं का औसत = 2 + 3 + 5 +7 + 11 +13 +17 +19 + 23/9

= 100/9 = 11.11

No comments:

Post a Comment